लखनऊ। सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षाफल 2026 में सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर क्यू अलीगंज, लखनऊ के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विद्यालय का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा तथा सभी 178 विद्यार्थी सफल घोषित हुए।
विद्यालय के छात्र प्रखर बाजपेई ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। अन्य मेधावी विद्यार्थियों में अनुराग वर्मा (93.8%), मोहम्मद आजम (93.6%), महक पाल (93.2%), सृष्टि शुक्ला (93.2%), सिद्धि सिंह (93.2%), रिद्धिमा सिंह (92.6%), अस्तित्व प्रताप सिंह (92.6%), दिया चौरसिया (92%), वेदांश सामवेदी (91.2%), शौर्य शर्मा (91%), अक्षत पटेल (90.4%), साक्षी यादव (90.2%), शुभी कनोजिया (90.2%) तथा आराध्या (89.8%) शामिल रहे।
वंदना सभा में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री संतोष कुमार सिंह, अचल नारायण गिरी प्रांत घोष प्रमुख तथा श्री शैलेश पांडे, ट्रैफिक इंस्पेक्टर लखनऊ पुलिस ने टॉप 15 विद्यार्थियों को माला पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके अभिभावकों को बधाई दी।
प्रधानाचार्य श्री संतोष कुमार सिंह ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की। विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
© Bhartiya Shiksha Samiti, U.P, Awadh Prant. All Rights Reserved.